पवित्र नगर मक्का से बीस किलोमीटर दूर स्थित अरफ़ात के मैदान में जार्डन की महिला को हज के संस्कार अदा करने के दौरान पीड़ा शुरू हुई जिसके बाद महिला को क़रीब के जबरुर्रहमा नामक अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। मां और नवजात दोनों स्वस्थ बताए जाते हैं।
अस्पताल के स्टाफ़ की ओर से अच्छी सेवा उपलब्ध कराए जाने से खुश होकर बच्चे के पिता ने उसका नाम अस्पताल के डायरेक्टर के नाम पर वज़्ज़ाह रखा।
इससे पहले एक और घटना यह हुई कि हज के लिए जार्डन से ही सऊदी अरब जाने वाला एक हाजी सात साल पहले बिछड़ जाने वाले अपने भाई से मिला।
जार्डन से हज के लिए जाने वाला हाजी वर्ष 2011 में सीरिया में गृह युद्ध के कारण अपना देश छोड़ गया था लेकिन सात साल बाद जब वह सऊदी अरब हज के लिए पहुंचा तो उसने अपने भाई को देखा और उसे गले लगा लिया। यह इस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी।